मोगा|थाना सदर के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने गश्त के दौरान गांव बुक्कन वाला से नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली डेढ़ सौ नशीली गोलियाें सहित आरोपी जसपाल सिंह निवासी गांव घलकलां को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। दूसरे मामले में थाना सिटी साउथ के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि पुल सुआ चडिक के निकट शकी हालत में खड़े व्यक्ति के सामान की तलाशी लेने पर सौ ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी सुखजिंदर सिंह निवासी गांव मल्लियां वाला को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।