मोगा|नगर निगम के वार्ड 2 में पड़ती चक्की वाली गली का काम कौंसलर मनजीत सिंह मान द्वारा शुरु करवाते कहा कि चक्की वाली गली तीन वार्डों से जुड़ती है। इस गली में शहरवासी बड़ी गिनती में गुजरते है। इसलिए आज चक्की वाली गली की सड़क का काम शुरु होने से वार्डवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके मान ने चल रहे काम का जायजा भी लिया। मान ने कहा कि चक्की वाली गली का काम युद्धस्तर पर मुकम्मल किया जाएगा। सड़क पर लुक बहुत ही जल्द डाल दी जाएगी। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, बरजिंदर शर्मा, मिंटू उपस्थित थे।