मोगा|द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल में कंप्यूटर लैब, कंप्यूटर की अत्याधुनिक तकनीकी का ज्ञान के साथ साथ बच्चों को जीवन की कला भी सिखाई जा रही है। स्कूल चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व प्रिंसिपल स्मृति भल्ला ने बताया कि अगर बच्चों को टीवी, मोबाइल की दुनिया से दूर रखना है तो उसके समानांतर उसी तकनीक पर आधारित नया कांसेप्ट विकसित करना होगा। कंप्यूटर लैब में जीवन की कला स्कूल के इसी संकल्प के तहत चलाया जा रहा है। टीएलएफ की कंप्यूटर लैब में टेक्नोलॉजी के माध्यम से जीवन की उन बातों को उतारने का प्रयास किया जा रहा है।