पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीसी ने जिला विजिलेंस व मॉनिटरिंग कमेटी की ली बैठक

डीसी ने जिला विजिलेंस व मॉनिटरिंग कमेटी की ली बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|डिप्टी कमिश्नर दिलराज सिंह आईएएस की अध्यक्षता में एटरोसिटी एक्ट 1989 के तहत गठित जिला विजिलेंस व मॉनिटरिंग कमेटी की वीरवार को बैठक हुई। बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सरकार द्वारा बनाई गई इस कमेटी का मुख्य उदेश्य अनुसूचित जाति परिवारों के साथ अगर किसी किस्म का अत्याचार होता है तो इस एक्त के तहत आरोपियों खिलाफ कानूनी कारवाई की जाती है और पीड़ित को एक्ट के अनुसार बनता मुआवजा सरकार द्वारा दिया जाता है।

एससी-एसटी एक्ट के मामलों को सुलझा कर मुआवजा जारी किया: इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर ने एसएसपी दफ्तर द्वारा हाजिर अधिकारी को तफ्तीश केसों में तेजी लाने के आदेश दिए गए ताकि पीड़ित व्यक्तियों को इंसाफ मिल सके। इस मौके पुलिस विभाग द्वार दर्ज किए गए केसों व जिला अटाॅर्नी मोगा के दफ्तर में चल रहे केसों पर विचार विमर्श किया गया और एक्ट के रूल अनुसार योग केसों के लिए मुआवजा प्रवान किया गया। जिला अटाॅर्नी द्वारा डिप्टी कमिश्नर के ध्यान में लाया गया कि इस समय 14 केस अलग अलग कोर्टों में अलग अलग स्तर पर चल रहे है।

भलाई अफसर ने एक्ट में संशोधन के बारे में बताया : जिला भलाई अफसर हरपाल सिंह गिल द्वारा डिप्टी कमिशनर के ध्यान में लाया गया कि एटरोसिटी एक्ट (सोध) 2015 लागू हो चुका है। जिस पर जिला मैजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को इस एक्ट के उपबंधों को लागू करने की हिदायत दी।

खबरें और भी हैं...