मोगा|मोगा नगर निगम में वीरवार को पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार सुमन कुमार खैरालिया ने बतौर सेनेटरी इंस्पेक्टर का पदभार संभाल लिया है । इस मौके पर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर सुमन कुमार खैरालिया ने कहा कि लोग अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण न करते हुए स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग दें। इस मौके पर चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर संदीप कटारियां ,रवि सारवान ,सतपाल चावरियां,सिकंदर गुल्लू, राहुल उजनीवाल ,सुरेश करोतिया, सोमनाथ चौबड़ ,अजय सारवान, रिंकू, गग्गू, विपिन हांडा, सुरजीत सिंह दीपक, शनि गैचंद, सुनील कुमार, भारत भूषण, राजू सौदा ,हैपी चौबड़ हाजिर थे।