मोगा|दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से 23 से 27 मई तक पुरानी दाना मंडी में होने वाली श्री कृष्ण कथा से पहले शहर के विभिन्न मोहल्लों में चल रही प्रभात फेरी के दौरान वीरवार को फ्रेंड्स काॅलोनी मथुरा पुरी में संस्थान की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। संस्थान के संचालक स्वामी नीरजानंद जी ने कहा कि संस्थान द्वारा 22 मई को कलश शोभायात्रा के साथ पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का भी संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर मनोज बांसल, प्रेम गोयल, केआर सिंह, रामपाल ग्रोवर प्रवीन सिंगला, भारत भूषण, पं. राम शुक्ला, राकेश सिंगल, सरबजीत सिंह, उपस्थित थे।