मोगा|बेशक पंजाब सरकार पहले ही धान की पनीरी की बोयाई 20 मई को धान की बोयाई 20 जून से शुरु करने के पहले ही निर्देश जारी कर चुकी थी परंतु सरकार के इन निर्देशों की विभिन्न किसान संगठनों द्वारा बार बार विरोध करने व धान की बोयाई 10 जून से करने की मांग पर अड़े रहने के बाद सरकार ने अपने फैसले को फिर से दोहरा दिया है। पंजाब सरकार द्वारा धान की बिजाई पिछले सालों के मुकाबले पांच दिन और पीछे करने के लिए निर्देश को फिर से दोहराया है। इस तहत इस बार सावन के सीजन के दौरान धान की बिजाई 20 जून से ही शुरु होगी।