आईएसएफ काॅलेज आॅफ फार्मेसी में आज विश्व रक्तचाप दिवस पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिसमें एमफार्म, फार्मडी फाइनल वर्ष एवं फेकल्टी स्टाफ ने भाग लिया। वर्कशाप को संबोधित करते डायरेक्टर डाॅ. जीडी गुप्ता ने बताया कि इस वर्कशाप का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तचाप की जानकारी देना है, जो कि शरीर की कई क्रियाओं को क्षति पहुंचाता है। जिससे मनुष्य शारीरिक एवं दिमागी तौर पर कमजोर हो जाता है। कई बार यह मौत का कारण भी बनता है। उन्होंने बताया कि छात्रों में भी रक्तचाप जैसी घातक बीमारी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है जिसका मुख्य कारण खान-पान, परीक्षा परिणाम, पारिवारिक विवाद, बाहरी वस्तुओं का प्रभाव आदि विशेष कारण है जो कि समाज में बेचैनी का विषय बने हुए हैं। इस दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए जिनका जिक्र अमूवन करते ही नहीं है।
वर्कशाप को संबोधित करते डायरेक्टर डाॅ. जीडी गुप्ता व मौजूद विद्यार्थी।