डिप्टी कमिश्नर दिलराज सिंह के आदेशों व एडिशनल डिप्टी कमिश्नर विकास राजेश त्रिपाठी के दिशा निदेशों अनुसार सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत जिला बाल सुरक्षा अफसर परमजीत कौर द्वारा जिला इंस्पेक्शन कमेटी के साथ सुप्रीम कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरु नानक पब्लिक स्कूल व सैकर्ड हार्ड स्कूल बिलासपुर की चेकिंग की गई। इस चेकिंग के दौरान बसों की हालत, सीसीटीवी कैमरे, स्पीड गवर्नर, आग बुझाओ यंत्र, फस्ट एड किट, सीट बैलट, एमरजेंसी विंडो, बसों के कागज पत्र व बस ड्राइवरों के लाइसेंस देखे गए। जिन बसों की हालत ठीक नही थी, उनके तुरंत मौके पर चालान किए गए। इस मौके ट्रैफिक इंचार्ज एजुकेशन सेल तरसेम सिंह एएसआई द्वारा बसों के ड्राइवरों को सेफ टू स्कूल वाहन पॉलिसी व सुरक्षा ड्राइविंग नियमों प्रति जानकारी दी गई। चेकिंग दौरान जिला बाल सुरक्षा अफसर ने कहा कि माननीय पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट की हिदायतों अनुसार वाहन चेक किए जा रहे है ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा यकीनी बनाई जा सके।
सुरक्षा ड्राइविंग नियमों की जानकारी देते हुए तरसेम सिंह।