पिछले चार दिनों से नेस्ले कंपनी में ठेकेदार के अंतर्गत कांट्रैक्ट बेस पर पिछले 10 वर्षों से काम कर रहे पांच वर्करों द्वारा जारी भूख हड़ताल बिना किसी समझौते के वीरवार को खत्म कर दी गई। यूनियन सदस्यों का कहना है कि चार दिन से पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे थे लेकिन न तो नेस्ले कंपनी की मैनेजमेंट और न ही ठेकेदार ने आकर कर्मचारियों की बात सुनी। लेकिन जल्द ही ठेकेदार लेबर यूनियन नेस्ले के बैनर तले मुलाजिम नए संघर्ष की घोषणा करेंगे ताकि जो मांग पूरी करवाने के लिए उन्होंने भूख हड़ताल की थी। यूनियन के अध्यक्ष राजू भूख हड़ताल पर बैठे मंजीत सिंह, हरविंदर सिंह,सुरेन्द्र सिंह, गुरजीत सिंह, जसविंदर सिंह ने बताया कि यूनियन में 300 मुलाजिम कांट्रैक्ट बेस पर काम करते हैं, लेकिन कंपनी को किसी तरह का काम में नुकसान न हो, इसके लिए सारे कर्मचारी अपनी ड्यूटी तनदेही से करते है, यूनियन की मांग थी कि ठेकेदार द्वारा वर्ष में किया जाने वाला बढ़ोत्तरी 65 रुपए प्रति दिन के हिसाब से बढ़ाई जाए, लेकिन ठेकेदार तथा कंपनी मैनेजमेंट 39 रुपए प्रति दिन ही बढ़ाई गई।
भुख हड़ताल खत्म करने से पहले प्रदर्शन करते कर्मचारी