पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 70 दिव्यांगों को मिलेंगे कृतिम अंग

70 दिव्यांगों को मिलेंगे कृतिम अंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत विकास परिषद मोगा की ओर से शहीदी पार्क में सामाजिक न्याय मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से विकलांग सहायता शिविर लगाया गया। इस शिविर में 70 के करीब दिव्यांग के कृतिम अंगों का साइज लिया गया। जिन्हें 4 जून को कृतिम अंग शिविर लगाकर दिए जाएंगे। भाविप के अध्यक्ष सुनील सूद ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट लुधियाना के विशेषज्ञों की ओर से दिव्यांग व्यक्तियों के लगने वाले कृतिम अंगों का साइज लिए गए है। जिसमें दिव्यांग को कृतिम अंग दिए जाएंगे। भाविप के प्रदेश अध्यक्ष एसके जैन ने कहा कि मानवता की सेवा को समर्पित भाविप द्वारा शिविर के अतिरिक्त भी दिव्यांग व्यक्तियों को उनकी जरूरत अनुसार कृतिम अंग लगवाकर दिए जाते है।

विकलांग सहायता शिविर में महिला की टांग का साइज लेता कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...