पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में आज रोष रैली निकालकर मनरेगा कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन

शहर में आज रोष रैली निकालकर मनरेगा कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले चार दिनों से मांगों को लेकर जिला परिषद कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे मनरेगा कर्मचारी यूनियन शुक्रवार को शहर में रोष रैली निकालकर पंचायत विभाग व राज्य सरकार से मांगे मनवाने के लिए विधायक डॉ. हरजोत कमल को ज्ञापन सौंपेगी। वीरवार को जिला परिषद कार्यालय के बाहर पांच मनरेगा कर्मियों द्वारा जिसमें सुरिंदरपाल सिंह, बलविंदर सिंह, भगवंत सिंह, सुखविंदर सिंह व सुनीता शर्मा ने एक दिन के लिए भूख हड़ताल करके राज्य सरकार के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया। मनरेगा कर्मियों द्वारा लगाए धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कहा कि मनरेगा स्कीम के तहत काम करते सभी मुलाजिमों का एकसार एक वर्ष के लिए बढ़ोतरी की जाए, कम प्रोग्रेसिव का बहाना नाकर नौकरी से निकाले मुलाजिमों को तुरंत बहाल किया जाए, पैट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए ट्रैवल भत्ता 900 रुपए से बढ़ाकर तीन हजार रुपए किया जाए तथा सारे मुलाजिमों का वेतन में 300 प्रतिशत बढ़ोतरी की जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों की ओर ध्यान न दिया तो संघर्ष को और तीव्र किया जाएगा। इस अवसर पर सीनियर उपाध्यक्ष हरमनदीप सिंह, महासचिव गुरदीप सिंह, सरपरस्त रंजीत सिंह, ज्वाइंट सचिव लखवीर सिंह, महासचिव सुखविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

मनरेगा कर्मचारी यूनियन के सदस्य धरना लगाकर नारेबाजी करते हुए।

खबरें और भी हैं...