माननीय मेंबर सचिव पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी एसएएस नगर के दिशा निर्देशों की पालना हित व माननीय तरसेम मंगला इंचार्ज जिला व सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी व विनीत कुमार नारंग सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी की रहनुमाई में प्रोजेक्ट जागो के तहत जिले के गांव फतेहगढ़ कोरोटाना का चुनाव किया गया। इस बारे जानकारी देते सीजेएम कम सचिव विनीत कुमार नारंग ने बताया कि प्रोजेक्ट जागो के तहत इस गांव में 12 पैरालीगल वालंटियर्स की तीन टीमें बनाई गई है। यह टीमें 10 मई से इस गांव के घर घर में जाकर सर्वे कर रही है और गांववासियों से जानकारी प्राप्त की जा रही है कि गांववासी झगड़ों का निपटारा कैसे करते है, कानूनी सलाह मशवरा कहां से लेते है। इसके अलावा गांववासियों से यह भी जानकारी प्राप्त की जा रही है ।
विनीत नारंग।