मोगा |मिलेनियम वल्र्ड स्कूल के बच्चों द्वारा गत दिवस संपन्न हुए विभिन्न मुकाबलों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। स्कूल चेयरमैन वासू शर्मा ने बताया कि बच्चों ने ताईक्वांडो मुकाबले में परचम लहराया। आज बच्चों को सम्मानित करने हेतु स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों को स्कूल के डायरेक्टर सीमा शर्मा, चेयरमैन वासू शर्मा, प्रिंसिपल मिस्टर सूजी व ताईक्वाडो कोच मिस्टर तीर्थ ने सर्टिफिकेट व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान अभिभावकों को बताया गया कि हम इन बच्चों को और भी उच्च स्तर की खेलों तक ले जाएंगे तथा समय-समय पर होने वाली खेलों की पूरी जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाएंगे।