अजीतवाल |लाला लाजपत राए मैमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन ढूडीके के एमएड कक्षा का सेमेस्टर एक और तृतीय का परिणाम पंजाब यूनिवर्सिटी में शानदार रहा। जिसमें एमएड प्रथम सेमेस्टर में कुमारी रजनी ने यूनिवर्सिटी में 6वां स्थान प्राप्त किया और समेस्टर तृतीय में करमजीत कौर ने यूनिवर्सिटी में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। मोगा जिले में करमजीत कौर प्रथम स्थान, रजनी जिले में सेमेस्टर प्रथम एमएड में प्रथम, रुचि बांसल तृतीय व संदीप कौर तृतीय स्थान पर रही। परीक्षा के शानदार परिणाम देने पर कॉलेज प्रिं. डॉ. उमेश कुमारी ने विद्यार्थियों को बधाई दी। (धालीवाल)