पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्ल्ड हाईपरटेंशन डे पर किया लोगों को जागरूक

वर्ल्ड हाईपरटेंशन डे पर किया लोगों को जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |जिला बठिंडा में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ साथ अब दिल्ली हार्ट इंस्टीच्युट एंड मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल ने वरिष्ठ ह्रदय विशेषज्ञ डॉ. नरेश गोयल (डीएम कोर्डिओलॉजी) के नेतृत्व में मोगा में भी लोगों को विश्व स्तरीय सेवाएं देने की शुरुआत कर दी है। अस्पताल की ओर से अपनी सेवाओं का आगाज वर्ल्ड हाईपरटेंशन डे पर तीन दिवसीय निशुल्क जांच कैंप लगाकर किया गया। कैंप के पहले दिन 100 से मरीजोंं ने जांच करवाई और स्वास्थ्य संभाल हेतु जानकारी हासिल की। इस मौके मरीजो के बीपी, शुगर, इसीजी टेस्ट भी निशुल्क किए गए। मरीजों को जागरूक करते डॉ. नरेश गोयल ने कहा कि हाईपरटेंशन एक जानलेवा बीमारी है। इसका समय पर उपचार न किया जाए तो यह हार्टअटैक का कारण भी बन सकती है।

खबरें और भी हैं...