मोगा |पंजाब नेशनल बैंक की मोगा ब्रांच द्वारा सरकारी हाई स्कूल घल्लकलां को स्कूल में इंचार्ज मुख्य अध्यापक राजिंदर कौर ढंडाल की मौजूदगी में पंखे दान किए गए। इस समय बैंक अधिकारी मोहित कुमार, मनमोहित सिंह, ममता विशेष तौर पर हाजिर थे। मुख्य अध्यापक राजिंदर कौर ने कहा कि बैंक के पंखे दान करने बच्चे गर्मी से राहत महसूस करेंगे। इस अवसर पर राजेश सूद, मनदीप कुमार, महिंदर कौर, हरप्रीत कौर, गुरप्रीत कौर, बलजीत कौर, जसवीर कौर, परविंदर कौर, अमनदीप कौर, कमलप्रीत कौर, जसविंदर सिंह, मसा सिंह आदि उपस्थित थे।