लैब मालिक धमकाकर डेढ़ साल से नाबालिगा से करता रहा रेप
लैब मालिक तीन हजार रुपए महीना पर काम पर रखी नाबालिगा से डेढ़ साल तक जबरन धमकाकर रेप कर रहा था। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत दी तो लैब मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना सिटी वन में तैनात एएसआई राज कौर ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने 16 अप्रैल को एसएसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया थी कि उसने जीरा रोड स्थित सिटी लैब के मालिक नरेश कुमार ने पास अपनी नाबालिग बेटी को डेढ़ साल पहले काम करने के लिए भेजी थी। उसे तीन हजार रुपए प्रति महीने पर रखा गया था। इस दौरान लैब मालिक उसकी बेटी को डरा धमका कर रेप करने लगा। इतना ही नहीं वह उसे रुपए व कपड़े दिलवाने का लालच देकर अन्य लोगों के समक्ष भी पेश करने लगा। कुछ दिन पहले उसकी बेटी ने नौकरी पर जाने से इंकार कर दिया। जब उसने बेटी से नौकरी पर जाने से इंकार का कारण पूछा तो वह कांपने लगी और घटना के बारे में बताई। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच डीएसपी सिटी केसर सिंह को सौंप दी थी। जांच उपरांत लैब मालिक पर रेप, धमकाने, चिल्ड्रन सेक्सुअल हरासमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
जज के समक्ष पीड़िता का बयान कलमबंद
दूसरी ओर पुलिस ने पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मंगलवार को मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में ले जाकर जज के समक्ष बयान कलमबंद करवाया।
आरोपी बोला-आरोप लगाने वाली लड़की को बनाया था बेटी
वहीं आरोपी नरेश कुमार ने कहा कि उसने लड़की को बेटी बनाकर रखा था। इसी नाते उसने साढ़े दस हजार रुपए का मोबाइल लेकर दिया था। इस उपरांत लड़की ने उससे सात हजार रुपए मांगे लेकिन उसने चार हजार रुपए घर की जरूरत के लिए दिए थे।
आरोपी काबू| पुलिस सूत्रों के अनुसार एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल ने अपने रीडर को आदेश दिए कि लैब मालिक को हिरासत में ले लें और थाना सिटी वन पुलिस को सूचित करें कि उस पर केस दर्ज करें। सोमवार को पुलिस ने एसएसपी कार्यालय से उसे गिरफ्तार कर लिया।