पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिहार से नशा बेचने आया व्यक्ति 4.5 किलो गांजा समेत गिरफ्तार

बिहार से नशा बेचने आया व्यक्ति 4.5 किलो गांजा समेत गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहार से गांजा लाकर मोगा में बेचने आए प्रवासी तस्कर को पुलिस ने साढ़े चार किलो गांजे समेत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

थाना सिटी साउथ के इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने गश्त के दौरान न्यू टाउन में शक के आधार पर एक प्रवासी व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से साढ़े चार किलों गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी गंगा कुमार वासी गांव मालकपुर जिला समस्तीपुर बिहार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि वह मोगा में पहली बार गांजा लेकर आया है। लगभग 70 हजार रुपए में बिहार से गांजा खरीदकर मोगा में पुड़िया बनाकर 50 -50 रुपये बेचनी थी। एसएचओ ने बताया कि मोगा में दस साल बाद गांजे की बड़ी रिकवरी हुई है। इससे पहले साल 2006 में थाना सिटी वन में गांजा पकड़ा गया था।

खबरें और भी हैं...