डॉ.अंबेडकर के जीवन पर करवाई प्रतियोगिता
मोगा |डॉ.सैफुद्दीन किचलू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते हुए बच्चों ने कहा भारत र| डॉ.भीमराव अंबेडकर किसी एक जाति व धर्म के नहीं थे, बल्कि वे राष्ट्र पुरुष थे। उन्होंने समूची मानवता के हित में काम किया, समाज को जोड़ने का काम किया। आने वाली पीढियों के लिए उनका व्यक्तित्व ही नहीं बल्कि कृतित्व अनुकरणीय है। इस मौके पर विजेताओं को सुनील गर्ग एडवोकेट, डीन मलकीत सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।