सरबत के भले के लिए दुकानदारों ने लगाया भंडारा
मोगा | सरबत के भले के लिए प्रताप रोड पर मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पहले सदस्यों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। युवा कांग्रेस के वार्ड 42 के अध्यक्ष नीतिश गर्ग ने कहा कि सभी लोगों का आपसी भाईचारा बना रहे, इसी कामना को लेकर भंडारा लगाया जाता है। इस अवसर पर सूरज मुगलानी, राजीव कुमार, लविश गर्ग, जतिन सिंगला, मोहित सचदेवा आदि उपस्थित थे।