पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑटो चालकों को परेशान करने के रोष में एसपीडी को सौंपा ज्ञापन

ऑटो चालकों को परेशान करने के रोष में एसपीडी को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |ट्रैफिक इंस्पेक्टर द्वारा अपने परिवार का ऑटो चलाकर पालन पोषण करने वाले ड्राइवरों को गाडिय़ां बंद करने की धमकियां देने के खिलाफ इंटक के जिलाध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर के नेतृत्व में एसपीडी वजीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर ट्रैफिक इंस्पेक्टर द्वारा ऑटो चालकों को परेशान न करने की मांग की गई। एसीपीडी को ज्ञापन सौंपते एडवोकेट विजय धीर ने कहा कि जनता ऑटो यूनियन के नेतृत्व में थ्री व्हीलर ऑटो रिक्शा व फॉर व्हीलर टाटा मैजिक ऑटो रिक्शा चलाकर लोग अपने परिवारों का पालन पोषण कर रहे है। लेकिन ट्रैफिक इंस्पेक्टर द्वारा उन्हें ऑटो बंद करने की धमकियां दी जा रही है, जबकि सभी ऑटो रिक्शा चालकों के पास सड़क परमिट व गाडिय़ों की रजिस्ट्रेशन उपलब्ध है। कानून के अनुसार रजिस्ट्रेशन वाहन को सड़क पर चलाना कोई गैर कानूनी काम नहीं है।

खबरें और भी हैं...