सिमरन मिस फेयरवेल व पूजा रही रनरअप
एसडी कॉलेज फॉर वुमेन में बीए, बीसीए, बीकॉम, एमए, एमएससी व एमकॉम के प्रथम के स्टूडेंट्स की ओर से अपने सीनियर को विदाई देने के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। रंग बिरंगी पोशाकों में कॉलेज की छात्राओं ने मंच पर कॉलेज में बिताए पलों को सांझा किया। वहीं फेयरवेल पार्टी का शुभारंभ कॉलेज चेयरमैन डॉ. आरसी मित्तल व अध्यक्ष अमन सिंगला किया। छात्राओं की ओर से पंजाबी सभ्याचार पर आधारित बोलियों पर गिद्दा डालने के साथ समाज में फैली भ्रूण हत्या जैसी कुरीति को दूर करने के लिए कोरियोग्राफी पेश किया। कॉलेज के अध्यक्ष अमन सिंगला ने कहा कि पूरा वर्ष जो अध्यापकों द्वारा शिक्षा का ज्ञान दिया गया है, उस ज्ञान से सभी छात्राएं मन लगाकर वार्षिक परीक्षा देकर मैरिट में अपना स्थान बनाकर कॉलेज व अभिभावकों का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि कॉलेज में छात्राओं के लिए फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी आरंभ किया गया है ताकि यह कोर्स करके छात्राएं खुद पर आत्मनिर्भर होकर अपना रोजगार कर सकें। फेयरवेल पार्टी में सिमरन को मिस फेयरवैल, पूजा को फस्ट रनरअप का खिताब दिया गया।
कार्यक्रम
एसडी कॉलेज के फेयरवेल पार्टी में छात्राओं ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
फेयरवैल पार्टी में छात्राओं ने सेल्फी लेकर इस पल को अपने मोबाईल में कैद किया।