तंदुरूस्त रहने के लिए योगा करने के लिए किया प्रेरित
डीएस ब्लौजम हाई स्कूल में आयुर्वेदिक डॉक्टरों की टीम में डॉ. सुरिंदर सिंह जीएडी नानक नगरी, डॉ. सिमरजीत कौर जीएडी कोटईसे खां व डॉ. मीनूं जीएडी जनेर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस तरह पढ़ाई करते समय आपके दिमाग पर ज्यादा स्ट्रेस पड़ जाता है उसको ठीक करने के लिए व शरीर की थकावट को दूर करने के लिए योगा करना बहुत जरूरी है। उन्होंने बच्चों को योगा करवाया और बीमारियों से बचने व तंदरुस्त रहने के लिए योगा करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल डायरेक्टर सतिंदर सिंह व प्रिं. तेजिंदर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।