डीसी ने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया
मोगा |जिला अधिकारी सरकार की भलाई स्कीमों के तहत तय लक्ष्यों की अमली रूप में प्राप्ति के लिए ईमानदारी व लगन से काम करें ताकि आर्थिक तौर पर विकास पक्ष पिछड़े जिले का पिछड़ापन दूर करके लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा किया जा सके। यह प्रेरणा डिप्टी कमिश्नर दिलराज सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हाल में बैठक को संबोधित करते दी। इस मौके पर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर विकास राजेश त्रिपाठी भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान डीसी ने सेहत विभाग के अधिकारियों को गांवों के लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही सेहत सहूलियतें मुहैया करवाने पर जोर दिया । इस उद्देश्य के लिए अनुसूचित जाती वर्ग से संबंधित अधिक आबादी वाले गांवों को पहल दी जाए ताकि गरीब लोक सेहत सहूलियतों का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकें। उन्होंने जिला प्रोग्राम अफसर मनजीत कौर को कहा कि सेहत विभाग के सहयोग से आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों की आयु, कद व वजन की जांच करके कम वजन वाले बच्चों को पौष्टिक खुराक, जरूरीदवाईयां आदि मुहैया करवाने के प्रयास किए जाएं।