पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति के आत्महत्या करने के बाद ससुराल वालों ने विधवा को दो बेटियों समेत घर से निकाला

पति के आत्महत्या करने के बाद ससुराल वालों ने विधवा को दो बेटियों समेत घर से निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पति द्वारा कीटनाशक निगलकर आत्महत्या करने के बाद विधवा व उसकी दो मासूम बेटियों को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया, जिस पर पुलिस ने ससुराल परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना बाघापुराना के एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि गांव कोटला मेहर सिंह वाला निवासी वीरपाल कौर ने बताया कि उसकी शादी 17 फरवरी 2008 में गांव मैहरो निवासी बलजिंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसने दो बेटियों को जन्म दिया, लेकिन उसके पति ने अपने परिवार वालों से तंग आकर 9 जनवरी 2018 को कीटनाशक निगल ली थी। पति का ससुराल परिवार द्वारा ठीक से अच्छे अस्पताल में इलाज न करवाने के चलते 20 दिनों बाद मौत हो गई थी। पति की मौत के उपरांत भोग के बाद मायके वाले उसे दोनों बेटियों को साथ लेकर कोटला मेहर सिंह वाला लौट आए थे।

शिकायत करने पर एसएसपी ने डीएसपी (डी) को सौंपी थी जांच, ससुराल परिवार के चार लोगों पर हुई कार्रवाई

उसके मायके आने के बाद ससुराल वालों ने उसे वापस अपने यहां नहीं बुलाया। लेकिन वह कुछ दिनों बाद ससुराल घर बच्चों को लेकर गई तो उसे घुसने नहीं दिया गया। इसके बाद एसएसपी मोगा को लिखित शिकायत देने पर मामले की जांच डीएसपी-डी को सौंप दी गई। जांच अधिकारी द्वारा जांच उपरांत विधवा महिला द्वारा ससुराल परिवार वालों पर लगाए आरोप सही पाए जाने पर ससुर गुरदीप सिंह, सास हरबंस कौर, जेठ भूपिंदर सिंह व देवर कर्मजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...