मोगा | पुलिस ने नशीली गोलियों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना बधनी कलां के एएसआई सेवक सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने गश्त के दौरान कस्बे में लखविंदर सिंह निवासी बधनी कलां की तलाशी ली तो 130 नशीली गोलियां बरामद हुईं।