पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर में दाखिल होकर नकदी और मोबाइल चुराए, 2 लोग नामजद

घर में दाखिल होकर नकदी और मोबाइल चुराए, 2 लोग नामजद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटकपूरा | घर में दाखिल होकर मोबाइल व पैसे चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है। कोटकपूरा के प्रेम नगर की मेहर सिंह वाली गली के रहने वाले महावीर सिंह द्वारा थाना सिटी पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 4 अप्रैल को रात में सोया था तो आधी रात को दो युवक उनके घर में दाखिल होकर 16 हजार रुपए, बेड पर पड़े करीब 22 हजार कीमत के दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रेम नगर वासी सुखदीप सिंह व मनप्रीत सिंह पर मामला दर्ज कर आरोपी सुखदीप सिंह को काबू कर मोबाइल व एक चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया है।

बाइक चोरी मामले में केस

मोगा | बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिटी वन के हवलदार जंगीर सिंह ने बताया कि बस्ती गोबिंदगढ़ निवासी कुलदीप ने बयान दिया है कि 9 अप्रैल को वह बसंत सिंह रोड पर किसी काम से गया था। वह बाइक एक जगह पार्क कर चला गया। बाद में लौटा तो वहां बाइक नहीं थी।

खबरें और भी हैं...