लिटिल मिलेनियम स्कूल में बैसाखी पर रंगारंग प्रोग्राम का आयोजन
मोगा| लिटिल मिलेनियम स्कूल में डायरेक्टर अनुज गुप्ता के नेतृत्व में बैसाखी के पर्व को समर्पित रंगारंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। समागम की शुरूआत में बच्चों ने शब्द गायन से की। इस उपरांत प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने बच्चों को बैसाखी के दिन की महत्ता से अवगत कराया। अंत में डायरेक्टर गुप्ता ने बच्चों बैसाखी की बधाई दी।