पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईएसएफ काॅलेज के छात्रों ने लगाया एजुकेशन टूर

आईएसएफ काॅलेज के छात्रों ने लगाया एजुकेशन टूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | आईएसएफ काॅलेज आफ फार्मेसी मोगा के बी.फार्म तृतीय वर्ष के छात्राओं का एजुकेशन एवं इंडस्ट्रियल टूर किया गया। टूर को संस्था के सहायक प्रो. सीमा बराड़ और प्रो. वीर विक्रम की अगुवाई में संपन्न हुआ। टूर के दौरान छात्रों ने हरिद्वार स्थित श्रेया लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड फार्मास्यूटिकल कंपनी का दौरा किया एवं कैप्सूल व टेबलेट बनाने की प्रक्रिया को दिखाया गया। उप प्रिंसीपल डाॅ. आरके नारंग ने बताया कि इस प्रकार के टूर बच्चों के भविष्य के लिए अति आवश्यक होते हैं। इस अवसर पर चेयरमैन प्रवीण गर्ग, डायरेक्टर डाॅ. जीडी गुप्ता आदि मौजूद थे।

बीसीए के 5वें सेमेस्टर में सिमरजीत कौर 83% अंक लेकर फर्स्ट

मोगा | देश भगत फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में दिसंबर 2017 के नतीजे के तहत बीसीए के 5वें समेस्टर का परिणाम शानदार रहा। इसमें सिमरजीत कौर ने 83 प्रतिशत अंक से पहला, नवनीत कौर ने 80.5 प्रतिशत अंक से दूसरा व सिमरजीत कौर ने 78.33 प्रतिशत अंक से तीसरा स्थान पाया। इसी तरह बीएससी आईटी 5वें समेस्टर के हरदीप सिंह ने 73.5 प्रतिशत से पहला व जगसीर सिंह ने 58 प्रतिशत अंक से दूसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज प्रधान अशोक गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी गुरदेव सिंह, डायरेक्टर दविंदरपाल सिंह, गौरव गुप्ता, अनुज गुप्ता और डीन एकेडमिक प्रीति शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

बच्चों के दाखिलों के लिए निकाली जागरूकता रैली

निहाल सिंह वाला| सरकारी प्राइमरी स्कूल मधेके में मुख्य अध्यापक मनजीत कौर की अध्यक्षता में जागरूकता रैली की गई। इस मौके पर स्कूल स्टाफ ने गांववासियों को सरकारी स्कूलों में बच्चे दाखिल करवाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मनजीत कौर, शुभम कुमार, नीरू बाला, मनदीप कौर, शरनजीत कौर, सरबजीत कौर, अमरजीत कौर आदि उपस्थित थे। (भूषण)

रामा स्कूल में बच्चों ने किया नाटक का मंचन

निहाल सिंह वाला | चेतना कला केंद्र बरनाला के नाटककार प्रो. अजमेर औलख का लिखा नाटक जदो बोहल रोदें हन का सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामा में मंचन किया। हरविंदर दीवाना के निर्देशन में टीम ने किसान मजदूरों की दयनीय हालत को बखूबी पेश किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सतिबलिहार सिंह, दिया सिंह, हाकम सिंह, गुरदीप सिंह, जगजीत, सुखजिंदर सिंह, राजिंदर कुमार,राजिंदर कौर, गुरमिंदर सिंह, मनजीत कौर, सुनीता कुमारी आदि उपस्थित थे।(भूषण)

कैंडल मार्च निकाल नूरपुर बस हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

मोगा | गत दिवस नूरपुर (हिमाचल प्रदेश) में बस हादसे में मासूम बच्चों की मौत पर विधायक डॉ. हरजोत कमल सहित कांग्रेसी वर्करों ने कैंडल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधायक ने कहा कि हिमाचल सरकार पीड़ित परिवारों की दुख की घड़ी में सहायता करें और घायल बच्चों का उपचार करवाएं। इस अवसर पर डॉ. मालती थापर, रमेश कुकू, जिलाध्यक्ष कर्नल बाबू सिंह, सिटी अध्यक्ष विनोद बांसल, रमन माकड़, विजय धीर, माणिक गर्ग, कृष्ण गांधी,अनुराग अग्रवाल, नीतीश गर्ग, करन सिंगला, संजीव अरोड़ा, करन कंबोज, सतीश ग्रोवर, उपिंदर गिल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...