गौवंश की रक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए : पं. महिंदर
गौ संकल्प समागम के समापन पर हवन-यज्ञ में आहुतियां डालते श्रद्धालु।
मोगा| गौ सेवा दल व विश्व हिंदू परिषद की ओर से भारत माता मंदिर के प्रांगण में चल रहे 15 दिवसीय गौ संकल्प समागम के अंतिम दिन हवन यज्ञ करवाया गया। गौ सेवा दल के अध्यक्ष मनोज अरोड़ा ने कहा कि पिछले 15 दिनों में संगठन द्वारा लोगों को गौवंश की सेवा करने का संकल्प करवाने के साथ घर में बनने वाली पहली रोटी गौवंश को डालने के लिए भी जागरूक किया गया। पं. महिंदर नारायण झा ने कहा कि गौवंश की रक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर राजपाल ठाकुर, हर्ष गोयल, राजकमल कपूर, विजय गोयल, सुभाष ग्रोवर, संजीव नरूला, मनीष मोनराए, वरिंदर गर्ग, अजय मित्तल, किरनदीप, रवि बजाज, रजिंदर कोहली, ललित बेरी, दिनेश बांसल, रजिंदर सिंह, रविंदर कुमार, कुनाल शर्मा, राज कुमार लाटी, दीप सेठी उपस्थित थे।