पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाटू मंदिर में श्याम प्रभु का संकीर्तन करवाया

खाटू मंदिर में श्याम प्रभु का संकीर्तन करवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जय श्री श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से एकादशी के उपलक्ष्य में खाटू धाम मंदिर में श्री श्याम प्रभु का संकीर्तन किया गया। पं. जसमेर गौड़ की अध्यक्षता में समिति के सेवादार प्रो. वीके सिंगला व सदस्यों ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर ज्योति प्रज्जवलित की।

श्री बांके बिहारी मित्र मंडल की ओर से श्याम चालीसा का पाठ करके भजनों का गायन किया गया। भजन गायक आशीष चोपड़ा ने जलती रहे श्याम बाबा जोत तेरी जलती रहे.. भजनों से संकीर्तन का आगाज किया। मंदिर के सेवादार केशव बांसल ने कहा कि मंदिर कमेटी द्वारा कलियुग के अवतार श्याम प्रभु की महिमा को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह एकादशी पर श्याम प्रभु का संकीर्तन करवाया जाता है। इस अवसर पर तीर्थ राम जिंदल, राकेश गुप्ता, सुभाष सहगल, प्रेमदीप बांसल, पवन जिंदल, रिश्व गर्ग आदि उपस्थित थे।

खाटू धाम मंदिर में श्याम प्रभु का संकीर्तन करते समिति के सदस्य।

60 श्रद्धालुओं का जत्था मणिकरण साहिब रवाना

मोगा | मां चिंतपूर्णी सेवा मंडल की ओर से तीर्थ धामों के लिए 14वीं मासिक बस यात्रा को विश्व हिंदू शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल शर्मा ने रवाना किया। रवानगी से पहले स्वामी वेदांतानंद पार्क के बाहर मंडल के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से मां भगवती का पूजन करके श्री दुर्गा स्तुति का पाठ किया गया। मंडल के सेवादार सतीश गर्ग, सोनू धवन ने कहा कि इस बस यात्रा के दौरान 60 श्रद्धालुओं को श्री मणिकरण साहिब गुरुद्वारा के दर्शनों सहित हिमाचल में कुल्लू मनाली की वादियों के दर्शन करवाए जाएंगे। इस समय भारत गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास बांसल, शिव टंडन, रमन शाही, पंकज दुबे, दीपक नंदा व नगर पंचायत कोटईसे खां के अध्यक्ष अश्वनी पिंटू के अलावा खुशविन्दर हांडा, सतीश गर्ग, राजीव गर्ग, विजय शर्मा, सुषमा गर्ग, विक्की, सनी, अरुण, विजय सिंगला आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...