- Hindi News
- National
- चुनावी वादे याद करवाने के लिए 22 अप्रैल को जाखड़ की कोठी का होगा घेराव : संगेलिया
चुनावी वादे याद करवाने के लिए 22 अप्रैल को जाखड़ की कोठी का होगा घेराव : संगेलिया
विधानसभा चुनाव के समय मुलाजिमों से किए वादों को याद करवाने के लिए क्लास फोर गवर्नमेंट यूनियन 22 अप्रैल को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की कोठी का घेराव करेगी। उक्त बातें यूनियन के अध्यक्ष चमन लाल संगेलिया ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्नल बाबू सिंह को मांगपत्र देते कही। चमन लाल संगेलिया ने कहा कि चुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुलाजिमों से वादा किया था कि ठेके व आउटसोर्स भर्ती मुलाजिमों को रेगुलर किया जाएगा। 14 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री के ओएसडी गुरिंदर सिंह सोढ़ी ने मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे मुलाजिमों को उनकी मांगे मानने का आश्वासन देकर भूख हड़ताल खत्म करवाई थी। लेकिन एक साल बाद भी न तो मुलाजिमों की मांगो को माना गया। और न ही मुख्यमंत्री के साथ यूनियन को बैठक के लिए समय मिला।
यही नहीं कुछ दिन पहले वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने पेश किए बजट में मुलाजिमों पर 200 रुपए प्रति महीना टैक्स लगाकर बोझ और बढ़ा दिया। यूनियन की मांग हैं कि अलग-अलग दफ्तरों में दर्जा चार कर्मियों के खाली पड़े पदों को भरने के साथ कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर किया जाए। यूनियन द्वारा किए संघर्ष के दौरान पुलिस द्वारा दर्ज किए मामले को रद्द किया जाए। सरकार को किए वादे याद करवाने के लिए 22 अप्रैल को अबोहर में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की कोठी का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर बहादुर बिट्टू, अशोक गिल, बाल कृष्ण सहित अन्य उपस्थित थे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्नल बाबू सिंह को ज्ञापन देते समूह मुलाजिम।