पोस्त की खेती करने की मंजूरी दे सरकार : जसवंत सिंह
मोगा|भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल ने बैठक कर सरकार से पोस्त की खेती करने की अनुमति देने मांग की है। नेचर पार्क में यूनियन की बैठक में जसवंत सिंह जैमलवाला ने कहा कि किसानों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए सरकार द्वारा राजस्थान की तर्ज पर किसानों को एक एकड़ जमीन पर पोस्त की खेती करने का लाइसेंस जारी किया जाए। इस समय यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरत सिंह कादरवाला, महासचिव जगतार सिंह चोटिया, मुख्त्यार सिंह, राकेश सिंह, भिंदर सिंह, हरनेक सिंह, मेजर सिंह, गुरचरन सिंह, मनजीत सिंह, गुरजीत सिंह उपस्थित थे।