मजदूरों को आर्थिक आजादी के लिए संघर्ष करना होगा : धीर
समागम में विजय धीर सहित अन्य को सम्मानित करते यूनियन सदस्य।
मोगा|बाबा विश्वकर्मा राज मिस्त्री मजदूर यूनियन व मजदूर शक्ति पार्टी ने संयुक्त तौर पर भारत रतन बाबा साहिब अंबेडकर का जन्मदिवस मनाया। जिला इंटक प्रधान विजय धीर व मजदूर शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय इंचार्ज निर्मल सिंह राजेयाना बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। धीर ने कहा कि मजदूर वर्ग को विशेष तौर पर एक प्लेटफार्म पर एकत्रित होकर आर्थिक आजादी के लिए संघर्ष करना होगा। समागम में पहुंची शख्सियतों को यूनियन द्वारा सम्मानित किया गया। समागम में प्रदेश इंटक महासचिव दविंदर सिंह जौड़ा, प्राईवेट स्कूल कॉलेजिज इंप्लाइज यूनियन प्रधान प्रवीन शर्मा, सेवामुक्त एक्सियन बंत सिंह, संतोख सिंह, गुरतेज सिंह, सुखविंदर सिंह,अवतार सिंह उपस्थित थे।