जिले की आरती ऋषि ने बीएससी डिग्री में पाया गोल्ड मेडल
समालसर| कड़ियाल गांव निवासी (हाल अबाद निवासी मोगा) सेवामुक्त सूबेदार पं. वेद प्रकाश की पौत्री आरती ऋषि पुत्री सूबेदार विजय कुमार व पूनम रानी ने खालसा कॉलेज अमृतसर में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की डिग्री में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। कॉलेज की ओर से आरती ऋषि को गोल्ड मेडल के अलावा सम्मान पत्र व चैक देकर सम्मानित किया गया। आरती ऋषि के दादा वेद प्रकाश सहित पूनम रानी, विजय कुमार, साधू राम लंगेयाना, कंवलजीत भोला, विकास ऋषि ने खुशी का प्रकटावा किया। (कंवलजीत)