- Hindi News
- National
- जीवन को सकारात्मक विचारों से भरता है अध्यात्म का मार्ग : साध्वी रीतू भारती
जीवन को सकारात्मक विचारों से भरता है अध्यात्म का मार्ग : साध्वी रीतू भारती
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान कोटकपूरा की ओर से अमन नगर मोगा रोड पर स्थित आश्रम में साप्ताहिक सत्संग के दौरान प्रवचन करते हुए साध्वी रीतू भारती ने अध्यात्म के मार्ग को सकारात्मक उर्जा का जनक बताया। साध्वी भारती ने कहा कि वर्तमान दौर में सच्चाई का स्थान अवैधता, उदंडता, और अराजकता ने ले लिया है। ईमानदारी नैतिकता का पालन करने वाले लोगों को कुटिल और धोखेबाजों के साथ निर्वाह करना पड़ रहा है। ऐसे माहौल से निजात दिलवाने को दृढ़ इच्छा शक्ति की जरूरत होती है और यह तभी संभव है जब हम अपने जीवन में अध्यात्म को आत्मसात कर लेते हैं।
जैसे ही हम विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हैं आध्यात्मिकता हमारी नकारात्मकता को दूर करने में हमारी मदद करती है। अंत में साध्वी जी ने कहा कि जीवन में आध्यात्मिकता का सूत्रपात करने का उत्तम तरीका ब्रह्मज्ञान की ध्यान साधना है और यह ज्ञान हमें केवल पूर्ण गुरु के सानिध्य से प्राप्त हो सकता है।
कोटकपूरा के सत्संग अाश्रम में प्रवचन करतीं साध्वी रीतू भारती।