- Hindi News
- National
- जिला प्रशासन की ओर से संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित
जिला प्रशासन की ओर से संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित
संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर का 127 वां जन्म दिवस जिला प्रशासन फरीदकोट द्वारा अम्बेडकर भवन में न्याय दिवस के तौर पर मनाया गया। इस दौरान एसडीएम फरीदकोट गुरजीत सिंह और अन्य अधिकारियों ने डाॅ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल भेंट किए गए।
इस मौके पर जिला भलाई अधिकारी फरीदकोट गुरमीत सिंह के नेतृत्व में डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर आधारित एक जिला स्तरीय सेमिनार करवाया गया जिसमें एसडीएम गुरजीत सिंह मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। सेमिनार में प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से डाॅ. अम्बेडकर के जीवन पर रोशनी डाली और सिविल अधिकारों की सुरक्षा एक्ट 1955 विषय पर भी जानकारी साझी की गई। सेमिनार के दौरान एसडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से 14 अप्रैल से 5 मई तक डाॅ. अम्बेडकर के जन्मदिवस को समर्पित ग्राम स्वराज अभियान मनाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सद्भावना को उत्साहित करना, चल रहे प्रोग्रामों पर सुझाव लेना, नई पहल कदमियों में पात्रता बढ़ाना, किसानों की आमदनी दोगुनी करना, रोजी-रोटी के मौके बढ़ाना, राष्ट्रीय तरजीह जैसे कि स्वच्छता अभियान पर जोर देना और पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करना है। इस दौरान गुरमीत सिंह ने कहा कि हमें डाॅ. अम्बेडकर की सामाजिक समानता की शिक्षाओं को अपने निजी जीवन में भी लागू करना चाहिए और उनके बनाए संविधान में शामिल कर्तव्यों की भी पालना करनी चाहिए। इस मौके पर तहसील भलाई अधिकारी गुरमीत कड़ियालवी, दर्शन सिंह गिल व अजायब सिंह दोनों रिटायर्ड डीएसपी, प्रधान ओम प्रकाश बोहत, गुरमीत सिंह, डाॅ. धर्मवीर, डॉ. यशपाल, डाॅ. मनजीत सिंह, राजिंदर सिंह सहित अनुसूचित जातियों से संबंधित जत्थेबंदियां, विभागों के अधिकारी कर्मचारी व दलित समाज के गणमान्य हाजिर थे।
14 अप्रैल से 5 मई तक न्याय दिवस के तौर पर मनाई जाएगी डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
एसडीएम गुरजीत सिंह, भलाई अधिकारी गुरमीत सिंह व अन्य गणमान्य बाबा साहेब की मूर्ति को पुष्पमाला पहनाते हुए।
संविधान बचाओ दिवस के तौर पर मनाया बाबा साहेब का जन्मदिवस
फरीदकोट|क्षेत्र की सभी दलित संगठनों ने अम्बेडकर भवन में बाबा साहिब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर का 127 वां जन्मदिन संविधान बचाओ दिवस के तौर पर मनाया। एडवोकेट कुलदीप सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने पढ़ो, जुड़ो और संघर्ष करो का मंत्र देकर दलित समाज काे लोकतंत्र के तहत वोट देकर अपनी मर्जी की सरकार बनाने का अधिकार दिलाया। इस कार्यक्रम में तारा सिंह, भोला सिंह और जोगिंदर सिंह ने भी संबोधित करते हुए बाबा साहेब के जीवन दर्शन की जानकारी दी। इस अवसर पर हरभगवान सिंह काला, डोगर सिंह, नछतर सिंह, जगदीश चावला, गुरचरन सिंह संधू, अमरजीत सिंह धनौला, शिंदरपाल सिंह, रामचंद, बलदेव सिंह और बिंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में दलित संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बाबा साहेब का 127वां जन्म दिवस मनाया
मोगा| मनजीत सिंह मान सीनियर नेता व कौंसलर की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर का 127वां जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर जगराज सिंह, गुरनैब सिंह, गुरसेवक, जगजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, सेवा सिंह, हरजिंदर पाल, अवतार, मनजीत सिंह, साधू सिंह, नैब सिंह, जगदेव कोकरी, जगसीर, गुरमेल, गुरप्रीत सिंह उपस्थित थे।
भाजपा एससी मोर्चा ने लड्डू बांटकर जयंती मनाई
मोगा|भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा जिला मोगा की ओर से बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर के 127वें जन्म दिवस के मौके पर समागम करवाया गया। यह समागम एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार की अगुवाई में भाजपा दफ्तर में मनाया गया। इस समागम में भाजपा पंजाब के महासचिव जगतार सिंह सैनी तथा अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह गिल तथा भाजपा एससी मोर्चा पंजाब के सचिव बलदेव सिंह गिल हाजिर हुए। अंत में भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने जगतार सिंह सैनी को बाब साहेब का सरूप देकर सम्मानित किया गया। इस समागम में उपाध्यक्ष केवल सिंह बराड़, हरमनदीप सिंह मीता, विजय शर्मा, राहुल गर्ग, कुलवंत राजपूत, सुखदीप कौर, दर्शन सिंह, घारू, दविन्द्र सिंह भी हाजिर हुए।
डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्रंट ने करवाया समागम
निहाल सिंह वाला, डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्रंट निहाल सिंह वाला ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर गुरचरन सिंह, डॉ. हरप्रताप सिंह, महिंदर सिंह, कुलदीप भट्टी, मक्खन सिंह, सदाजीत भट्टी, हरदीप सिंह, गुरचरन सिंह, जगजीत सिंह, गुरचरन सिंह,हरमनदीप, दविंदर सिंह, बलराज सिंह, जगराज सिंह उपस्थित थे। (भूषण)