स्कूल में बच्चों को दिए योग के टिप्स
मोगा | सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल भीम नगर में प्रिं. मनजीत कौर की अध्यक्षता में विद्यार्थियों को योग सिखाने के लिए कैंप लगाया गया। प्रोग्राम अफसर डॉ. सुरिंदर सेतिया ने बताया कि विद्यार्थियों को योग सिखाने का उद्देश्य उनका तंदुरूस्त शरीर व स्वस्थ दिमाग विकसित करना है। डॉ. सिमरजीत कौर व डॉ. मीना ने कार्यक्रम में सहयोग दिया।