बैसाखी दिवस पर समागम करवाया
मोगा | ब्लूमिंग बड्ज स्कूल में ग्रुप चेयरमैन संजीव कुमार सैनी, चेयरपर्सन कमल सैनी की अध्यक्षता में बैसाखी संबंधी समागम करवाया गया। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा आर्टिकल, स्पीच पेश किए गए व चार्ट बनाए गए। इस उपरांत बच्चों ने लोकनाच गिद्दा व भंगड़ा पेश किया। स्कूल प्रिं. हमीलिया रानी बैसाख के बारे में जानकारी दी।