पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. भीम राव ने जीवन भर समाज के लिए संघर्ष किया

डॉ. भीम राव ने जीवन भर समाज के लिए संघर्ष किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| भारत रतन डॉ. भीम राव अंबेडकर एक महान विद्वान व समाज सुधारक थे। जिन्होंने जीवन भर एक नए व निडर समाज की उसारी के लिए संघर्ष किया। यह प्रगटावा एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल ने भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर की 127वीं जयंती मौके पर जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स स्थित उनके आदम कद् बुत पर फूल मालाएं भेंट करने समय किया। एसडीएम सुखप्रीत सिंह सिद्धू ने कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर जी का समुच्चा जीवन भारत को जाति रहित समाज वाला देश बनाने को समर्पित रहा। इस मौके पर डीएसपी सिटी केसर सिंह व एनजीओ एसके बांसल ने डॉ. भीम राव अंबेडकर का जन्मदिवस व बैसाखी के मौके पर बधाई दी। इस अवसर पर जिला भावाधास के प्रधान नरेश बोहत, एसएचओ रविंदर सिंह, सहायक इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, भलाई विभाग के सिमरजीत कौर, जोगिंदर सिंह, गुरमीत कौर, वेद प्रकाश सेठी, बच्चितर सिंह, रघबीर सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...