ओरियंटल इंश्योरेंस कम्पनी ने मनाई अंबेडकर जयंती
मोगा| ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर में डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे हरदीप सिंह बराड़ का ब्रांच मेनेजर मुनीश नागपाल और राजेश गुप्ता ने स्वागत किया गया। हरदीप सिंह ने डॉ. बीआर अंबेडकर के जीवन के बारे में बताया। इस अवसर पर कमलेश गुप्ता, अविनाश गुलाटी, जसवंत सिंह, रमेश कुमार, विजय कुमार, सरोज बाला, केके सहगल आदि मौजूद थे