- Hindi News
- National
- बेटियों को आत्मरक्षा के लिए बैसाखी के दिन गतका से प्रशिक्षित करने का लें प्रण : रमनदीप कौर
बेटियों को आत्मरक्षा के लिए बैसाखी के दिन गतका से प्रशिक्षित करने का लें प्रण : रमनदीप कौर
मोगा | खालसा साजना दिवस को समर्पित बैसाखी के पवित्र दिवस पर पंजाबियों को यह प्रण करना चाहिए कि हम अपनी बेटियों को उच्च अकादमिक शिक्षाएं देने के अलावा उनको गतका की शिक्षा जरूर दिलाएं ताकि हमारी शानदार विरासत को संभालने के अलावा पंजाब की बेटियों को स्वयं की रक्षा करने का मान मिल सके। उक्त बातें राज्य स्तरीय गतकेबाज रमनदीप कौर थराज ने कही। उन्होंने कहा कि चीन व जापान जैसे देश अपनी बेटियों को आत्मरक्षा व आत्म विश्वास के बढ़ाने के लिए कराटे के लिए उत्साहित कर रहे हैं। रमनदीप कौर ने प्रदेश सरकार व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से अपील की कि महिला सिख मार्शल आर्ट को उत्साहित करने के प्रयास किए जाने जाए । इस अवसर पर परमजीत कौर, अमनदीप कौर, गुरविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।