पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएमओ, सामाजिक नेताओं ने बाबा को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए

एसएमओ, सामाजिक नेताओं ने बाबा को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |दी क्लास फॉर गर्वमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब की ओर से भारत रतन बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर का 127वां जन्मदिवस सिविल अस्पताल में मनाया गया। इस मौके पर मुख्य मेहमान डॉ. राजेश अत्तरी एसएमओ व डॉ. राजेश मित्तल व यूनियन व सामाजिक नेताओं द्वारा बाबा साहिब की तस्वीर पर श्रद्धा के फुल अर्पित किए गए। समागम में अलग अलग नेताओं ने बाबा साहिब की जीवनी बारे बताया। इस अवसर पर चमन लालसंगेलिया, मदन लाल बोहत, हरबंस सागर, काला सिंह, राज कौर, कुलवंत सिंह, प्रवीन आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...