पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कपूरे गांव में गर्भवती महिलाओं की सुपोषण गोद भराई करवाई

कपूरे गांव में गर्भवती महिलाओं की सुपोषण गोद भराई करवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव कपूरे में आंगनबाड़ी सेंटर में सामाजिक सुरक्षा एवं स्त्री व बाल विकास विभाग के आदेशानुसार सुपोषण गोद भराई व पोषण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एमपीएचडब्ल्यू परमजीत कौर, आंगनबाड़ी वर्कर छिंदरपाल, सुखविंद्र कौर, सिमरजीत कौर, मनजीत कौर, हेल्पर हरबंस कौर, करमजीत कौर, बलजीत कौर, आशा वर्कर दलजीत कौर, हर्ष बाला, अकवीर कौर ने गांव की गर्भवती महिलाओं को पोषण दिवस संबंधी जानकारी दी।

इस अवसर पर परमजीत कौर ने पोषण दिवस पर गर्भवती महिलाओं को गर्भकाल के दौरान शरीर के लिए आवश्यक पौष्टिक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को शरीर में पड़ाव दर पड़ाव बदलाव आता रहता है, जिसके लिए समय-समय पर चेकअप करवाते रहना चाहिए है। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी वर्करों, आशा वर्करों, एएनएम्ज ने सुपोषण गोद भराई की रस्म अदा की व पोषण अभियान के तहत एक सौगंध दिलाई गई, जिसमें महिलाओं व बच्चों की सेहत पर पोषण की बेहतरी, सेहतमंद समाज का निर्माण, समाज को कुपोषण व एनीमिया मुक्त बनाने के लिए स्वयं को समर्पित करने व अपने आस पास के लोगों को कुपोषण व एनीमियां के कुप्रभावों के बारे में जागरूक करने में अपना योगदान देने का प्रण दिलाया। इस अवसर पर गांव की गर्भवती महिलाएं व उनके पारिवारिक सदस्य उपस्थित थे।

पोषण दिवस पर गर्भवती महिलाओं को जानकारी देती परमजीत कौर व अन्य।

खबरें और भी हैं...