पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खत्री सभा ने अधिकारी और थाना प्रभारी का किया सम्मान

खत्री सभा ने अधिकारी और थाना प्रभारी का किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यकारी अधिकारी गिरीश वर्मा को सम्मानित करते खत्री सभा के सदस्य

भास्कर संवाददाता | कोटकपूरा

खत्री सभा ने कोटकपूरा मोगा रोड पर स्थित डाॅ. कपूर नरसिंग होम अस्पताल में कार्यक्रम करवाया। इस दौरान सभा ने समाज सेवा के कार्य में योगदान देने और ईमानदारी से काम करने के लिए कोटकपूरा के कार्यकारी अधिकारी गिरीश वर्मा व थाना प्रभारी खेम चंद पराशर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खत्री सभा के कार्यकर्ताओं ने खुद जीवन भर नशा ना करने व औरों को भी नशा रहित जीवन जीने को प्रेरित करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष नरेश कुमार सहगल ने बताया कि पंजाब सरकार के नशा रोधी कार्यक्रम के तहत खत्री सभा ने विभिन्न शहरों में सेमिनार करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में कार्यक्रम का आयोजन 13 मई करवाया जाएगा। इस अवसर पर गौरव कक्कड़, शशि चोपड़ा, डाॅ. बीके कपूर, प्रदीप चोपड़ा दीपा, चेतन सहगल, डाॅ. सौरव कपूर, सागर चोपड़ा, हार्दिक कपूर, अशोक मेहता, करण चोपड़ा, रोमा मेहता, रिंकू खोसला, डाॅ. उषा कपूर, नीलम चोपड़ा, सुमन सहगल, डाॅ. पूजा कपूर और रचना चोपड़ा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...