पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतन जारी न हुआ तो 16 को काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करेंगे फेडरेशन के सदस्य

वेतन जारी न हुआ तो 16 को काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करेंगे फेडरेशन के सदस्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | पंजाब सबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन की बैठक जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग में सत्यम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते फैडरेशन के वक्ता रेशम सिंह ने कहा कि पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल विभाग में आउट सोर्सिंग पर काम कर रहे मुलाजिमों को हर माह समय पर वेतन देने के लिए 27 फरवरी को कार्यकारी इंजीनियर के साथ बैठक की थी। जिसमें कार्यकारी इंजीनियर द्वारा फेडरेशन के सदस्यों को मुलाजिमों को समय पर वेतन देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी न तो मुलाजिमों को वेतन और न ही उनकी अन्य मांगों को पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि फैडरेशन की मांग है कि आउट सोर्स पर काम कर रहे मुलाजिमों को रेगुलर करने के साथ पिछले 2 महीनों का बकाया जारी किया जाए। अगर मुलाजिमों को वेतन नही दिया जाता तो 16 अप्रैल को फैडरेशन के समूह सदस्य पीडब्ल्यूडी विभाग में काले बिल्ले लगाकर रोष प्रगट करेंगे।

खबरें और भी हैं...