पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक सवार बाप बेटे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर सिर कुचलने से किशोर की मौत, पिता हुआ घायल

बाइक सवार बाप-बेटे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर सिर कुचलने से किशोर की मौत, पिता हुआ घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेत में फसल देखकर बाइक से लौट रहे पिता-पुत्र को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 14 साल के बच्चे के सिर को कुचलता हुआ वाहन आगे निकल गया। जबकि बच्चे का पिता बाल-बाल बच गया। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

थाना धर्मकोट के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि कस्बा निवासी बूटा सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने 14 साल के बेटे लवप्रीत सिंह के साथ बाइक से शनिवार को खेतों में फसल को देखने के लिए गया था। रात को 9.45 बजे वह अपने बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहा था। गांव ढोलेवाला के नजदीक अचानक रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया। हादसे के उपरांत उसका बेटा सड़क पर जा गिरा और अज्ञात वाहन उसके बेटे के सिर को कुचलता हुआ आगे निकल गया। इससे उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई और वह भी घायल हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करने उपरांत रविवार को बच्चे के शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। एएसआई ने बताया कि लवप्रीत की एक बहन है।

गेहूं की रखवाली करने जा रहा था एनआरआई युवक अनाज मंडी के गेट पर बाइक से टकराई बस, मौत

कोटकपूरा | कोटकपूरा-माेगा रोड पर पीआरटीसी की बस की चपेट में आने से मंडी में गेहूं की रखवाली को गांव से मंडी आ रहे 30 वर्षीय एनआरआई युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी बस चालक पर मामला दर्ज किया है।

गांव ढिल्लवा कलां का किसान परिवार से संबंधित युवक मनप्रीत सिंह कुछ ही दिन पहले कनाडा से परिवार को मिलने आया था। शनिवार रात्रि करीब 9 बजे वह मंडी में पड़ी अपनी गेहूं की रखवाली को गांव से मोटरसाइकिल पर कोटकपूरा की नई अनाज मंडी की आ रहा था। मोगा रोड पर मंडी के गेट की ओर मुड़ते समय कोटकपूरा से आ रही पीआरटीसी की बस ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार मनप्रीत सिंह की मौके पर मृत्यु हो गई। इस संबंध मे संपर्क करने पर मामले के जांच अधिकारी एएसआई नगिंदर सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने पीआरटीसी फरीदकोट के बस चालक सुखपाल सिंह भोला पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर इसे वारिसों के सुपुर्द कर दिया है।

खबरें और भी हैं...