20 को गांव स्तर पर मनाया जाएगा उज्ज्वला दिवस
मोगा | जिले में 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान मनाया जाएगा। यह जानकारी जिला खुराक व सप्लाई कंट्रोलर रजनीश कुमारी ने जिले के एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरों की बैठक को संबोधन करते दी। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिम (एचपीसीएल) के जिला नोडल अफसर साहिल गुप्ता ने बताया कि जिले में 20 अप्रैल को गांव स्तर व ब्लाक स्तर पर उज्जवला दिवस मनाया जाएगा। इस मौके लाभपात्रों को एलपीजी संबंधी सुरक्षा व उनकी ठीक ढंग से प्रयोग करने बारे जानकारी दी जाएगी।