पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुलाजिमों के हाथ पांव बांध 4 मोबाइल और रुपए लूटे

मुलाजिमों के हाथ-पांव बांध 4 मोबाइल और रुपए लूटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव कोकरी कलां स्थित जतिन एग्रो गोदाम में लुटेरे दीवार फांद कर अंदर घुसे और मुलाजिमों को मारपीट कर हाथ-पांव बांधकर मोबाइल व पर्स छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों के बयान पर सात अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना अजीतवाल के एएसआई सुलखण सिंह ने बताया कि गांव किल्ली चाहलां निवासी नछतर सिंह ने पुलिस को बयान दिया है कि वह गांव कोकरी कलां स्थित जतिन एग्रो गोदाम में नौकरी करता है। 12 अप्रैल की रात को वह अपने साथियों बंत सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह व सोहन सिंह निवासी कोकरी कलां के साथ ड्यूटी दे रहा था। आधी रात के बाद करीब 7 नकाबपोश युवक दीवार फांदकर अंदर घुसे और आते ही उन सभी के साथ मारपीट करते हुए उनके हाथ पांव बांधने के बाद मोबाइल व पर्स लेकर फरार हो गए।

फर्द केंद्र से 3 एलसीडी और दो बायोमैट्रिक मशीनें चोरी, केस
धर्मकोट | कस्बे में स्थित फर्द केंद्र में से गत रात को ताले तोड़कर दफ्तर में लगी तीन एलसीडी और दो बायोमैट्रिक मशीनें चोरी हो गईं। पुलिस ने तहसीलदार धर्मकोट की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें तहसीलदार कार्यालय धर्मकोट से प्राप्त हुई शिकायत के अनुसार 12 अप्रैल की रात को चोरों ने फर्द केंद्र के ताले तोड़कर तीन एलसीडी और दो बायोमैट्रिक मशीनें चोरी कर ली। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 28 हजार रुपए है।

खबरें और भी हैं...